हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रदेश में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा विभाग और अमर उजाला की ओर से मेधावियों को प्रदान किया गया। शहर के राइफल क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक की ओर से जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल की रुक्मिणी यादव, पायल सिंह, प्रियांजली गिरी, सुप्रिया, आराध्या पाल, अंशिका यादव, खुशी यादव, अंशिका यादव, माइकल जैक्सन, अंशिका यादव शामिल हैं। इसके अलावा इंटर में श्रेया प्रजापति, मुस्कान गिरी, सोनल कुशवाहा, विनीता यादव, सृष्टि प्रजापति, आशीष यादव, ऋषभ राज, खुशी यादव, सतीश मौर्य एवं खुशी यादव को आज सम्मानित किया जाएगा।