गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी पर बृहस्पतिवार की शाम अचानक आठ से दस की संख्या में नकाबपोश हमलावर बाइक व स्कार्पियों से पहुंचे। वहां कटरे बंद एक जनसेवा केंद्र और अन्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। यहीं नहीं कटरा के दोनों तरफ जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी। यहीं वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों की संख्या को देख कोई भी ग्रामीण विरोध करने का हिम्मत जुटा नहीं सका। वहीं दुकानदार और ग्रामीण जहां -तहां दुबके रहे और हमलावरों के तांडव को देखते रहे। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा और दो कारतूस भी बरामद किया।