फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई की जन्म त्रिशताब्दी, डाला गया जीवन पर प्रकाश

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST

रानी अहिल्या बाई होल्कर हृदय से जितनी उदार थीं उतनी ही कठोर प्रशासिका भी थीं। वह एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। उन्होंने अपने राज्य मालवा में महेश्वरी नामक स्थान पर महिलाओं के उत्थान के लिए साड़ी का उद्योग शुरू कराया और माहेश्वरी साड़ी इतना प्रसिद्ध हुआ कि विश्व स्तर पर माहेश्वरी साड़ी विख्यात हो गया। आज पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम विकास खंड करंडा गाजीपुर सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने उक्त बातें कहीं। आगे श्री मिश्र ने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बहुत ही मजबूत काम किया। अंग्रेजी काल मे और उसके बाद कांग्रेस राज में हमारी सभ्यता, संस्कृति और महापुरुषों की कृत्यों को नकार करके पाषाण सभ्यता को प्रमुखता दी गई जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को इससे बंचित रखा गया। अपने गौरवपूर्ण इतिहास को हमारे बच्चे जानते तो उससे उनका अनुसरण करके मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता उसी मजबूत राष्ट्र को संस्कृतिक जनजागरण को महिला सशक्तीकरण को पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सनातन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम और महिलाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास में विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने का काम हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही हैं। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का काम मोदी और योगी के नेतृत्व में हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें