फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर पीजी कालेज में परीक्षा के दौरान पकड़े गए चार नकलची, रिस्टीकेट किया गया

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST

स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से गुरुवार, 29 मई 2025 को बी.एड.(चौथे सेमेस्टर), बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित थी। प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 16 अनुपस्थित रहे और 1131 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. चौथे सेमेस्टर में 57 छात्रों में से 01 अनुपस्थित और 56 उपस्थित रहे। बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी छात्र उपस्थित थे। बीबीए दूसरे सेमेस्टर में कुल छात्र 102 ,अनुपस्थिति 01 उपस्थित 101 और 01 यूएफएम में पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल द्वारा कुल 04 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के 3 और बीबीए के 1 परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें