फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वें दिन शर्ट उतारकर प्रदर्शन, सामूहिक इस्तीफे को चेताया

गाजीपुर के जमानिया नगर पालिका परिषद के सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सभासदों ने शर्ट उतारकर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 या 31 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचकर मंडलायुक्त को सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। सभासदों ने मंडलायुक्त से फोन पर संपर्क कर इस्तीफा सौंपने के लिए समय मांगा। धरने में प्रमोद यादव, विकास जायसवाल जुगनू, सचिन वर्मा, राज चौधरी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें