फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार;video

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के बेल्सड़ी गांव में 14 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह उर्फ विशाल सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सरौली हरिजन बस्ती के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी करंडा भेजा गया। क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार के अनुसार, बेल्सड़ी में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से बरहपुर निवासी कुंदन सिंह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए करंडा और नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें