गाजीपुर जिले के विकासखंड मनिहारी कार्यालय पर करीब 50 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया से पिछले करीब दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, जिम्मेदार बिल जमा नहीं कर रहे। जिससे अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं ब्लॉक का जरूरी काम अटक गया हैं। उधर, जो लोग आवश्यक कार्यों को लेकर ब्लॉक कार्यालय आ रहे है उन्हें भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।