गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट न्यू रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात एक 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया। गांव के लोग ताड़ीघाट न्यू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी नजर एक 35 वर्ष युवक के शव पर पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही दिलदारनगर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। फिलहाल अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।