फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में प्रशासक के निर्देश पर हटाया गया शिलापट्ट, VIDEO

बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में विकास कार्य के शिलापट्ट पर पद विहीन चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी का नाम अंकित था। मामला प्रकाश में आते ही प्रशासक के निर्देश पर शनिवार को शिलापट्ट हटा लिया गया। वार्ड संख्या सात सभासद नौसाद अयान ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वार्ड नंबर 12 के दो कामों के लोकार्पण का शिनापट्ट लगाया गया है। जबकि लंबे समय से रेयाज अहमद अंसारी पद विहीन हैं, तो कैसे और किसके आदेश से नाम अंकित किया गया है। बताया कि कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। इधर, शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए कासिमाबाद एसडीएम और नगर पंचायत के प्रशासक संजय कुमार कुशवाहा ने तत्काल शिलापट्ट हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद शिलापट्ट हटा दिया गया। प्रशासक संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि शिलापट्ट हटवा दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जा रही है कि आखिरकार कैसे और किसके आदेश पर पद विहीन चेयरमैन के नाम का शिलापट्ट लगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें