फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर में लिंक रोड निर्माण को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 10:10 PM IST

गाजीपुर जिले के जंगीपुर से बलिया मांझी घाट तक बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मानपुर टिकरी टोल प्लाजा के पास सोमवार को ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 11 बजे तक तीन घंटे चला। लोगों ने लिंक रोड निर्माण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। व्यवसायी मार्कंडेय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण शुरू होने के समय से ही स्थानीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लिंक रोड की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लिंक रोड न होने के कारण लोगों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि लिंक रोड बनने से यह दूरी मात्र 400 मीटर रह जाएगी। मानपुर क्षेत्र के आसपास लगभग 10 राइस मिल, आठ ईंट भट्ठे और 10 से अधिक छोटे-बड़े शिक्षण संस्थान हैं, जिससे यह इलाका तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में लिंक रोड न होने से व्यापार और आम जनजीवन दोनों प्रभावित हो रहा है। लिंक रोड मार्ग को लेकर कई बाजार आवाज उठाई गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें