गाजीपुर जिले में मंगलवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की अफवाह पर हड़कंप मच गया। स्थानीय औड़िहार जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। अफवाह के चलते कुछ यात्री प्लेटफार्म पर अपने लगेज के साथ ट्रेन से कूदने लगे। सूचना पर पहुंचे सैदपुर क्षेत्राधिकारी अनिल के नेतृत्व में पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से पूरे ट्रेन की गहनता से छानबीन की। कोई विस्फोटक वस्तु न होने के बाद उक्त ट्रेन आधे घंटे देर से गंतव्य के लिए रवाना हुई।