फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों का छूट रहा पसीना, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:02 PM IST

लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के कारण ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। स्पेशल से लेकर सामान्य ट्रेनों, सबकी एक जैसी स्थिति हो गई है। इसके कारण ट्रेन से यात्रा करने में यात्रियों को पसीना छूट रहा है। आसपास के जनपदों के लोग भीड़ को देखते हुए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना अधिक पसंद कर रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर में 2.46 बजे जैसे ही पवन एक्सप्रेस ट्रेन आई, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक तो ट्रेन पहले से ही भरी हुई आई, उसके बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर चढ़ी भीड़ ने स्थिति को नारकीय बना दिया। कई यात्रियों ने पवन एक्सप्रेस को छोड़ दिया। उन्होंने दूसरी ट्रेनों के आने का इंतजार करना बेहतर समझा। सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। प्लेटफार्म से लेकर फुट ओवरब्रिज तक यात्री नजर आ रहे हैं। विवेक सिंह यादव ने बताया कि वह छात्र है। वह यूसुफपुर का रहने वाला है। डाला छठ पर्व पर घर लौट रहा है। लेकिन, ट्रेनों में भीड़ होने के कारण यात्रा करने में दिक्कत हो रही है। वहीं यात्री गोपाल ने बताया कि उनको बलिया जाना है। अगर ट्रेन में भीड़ रही तो प्राइवेट वाहनों पकड़कर घर जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें