शारदा सहायक नहर खंड-23 लालगंज रजवाहा से निकलकर आजमगढ़ जिले के देवगांव बाजार होते हुए मेहनाजपुर से गाजीपुर जिले में करीब 75 किमी की दूरी तय करते हुए कनेरी पहाई तक आती है। वर्तमान में नहर में पानी नहीं आने से जहां धान की रोपाई बाधित है वहीं रोपी गई धान की फसल सूखने के कगार पर है। अभी तक केवल 40 फीसदी धान की रोपाई हुई है और 60 फीसदी पानी के अभाव में नहीं हो सकी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत है।