जूनियर बालकों की फुटबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम में बुधवार को किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल नेहरुस्टेडियम एवं नवयुवक संघ रेवतीपुर के बीच खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ने 2-1 से जीत दर्ज की। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 60 बालकों ने भाग लिया। 45 किग्रा में आयुष पहले, यशवंत कनौजिया दूसरे एवं गणेश कुमार तीसरे, 61 किग्रा में विशाल कुमार प्रथम, कुलदीप द्वितीय तथा अजय तृतीय रहे। 81 किग्रा में दिव्यांश राय पहले, देवांश चौबे दूसरे अभिषेक यादव तीसरे, 96 किग्रा में मृत्युंजय कुमार प्रथम, धीरेंद्र सिंह द्वितीय रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा में स्टेडियम के सुजीत कुमार यादव पहले, अंधऊ के शिवानन्द द्वितीय, सराय मुबारक के दीपक तृतीय, 48 किग्रा में स्टेडियम के मोहित यादव प्रथम, बिरनो के विवेक द्वितीय, शहाबुदीन तृतीय रहे। 51 किग्रा में स्टेडियम के भरत यादव प्रथम, मैनपुर के जैविश द्वितीय, वीरपुर के गोलू तृतीय, 110 किग्रा में स्टेडियम के सुदीस दूबे पहले, हंसराजपुर के हर्ष राय दूसरे, सिधौना के अंकुर यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में फुटबाल प्रशिक्षिका संगीता यादव, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, मु. मोइन, मु. अजीम थे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया।