पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार की शाम सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ एसपी डा. ईरज राजा ने अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया। सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कंट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।