फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

गाजीपुर में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन देश का संविधान बनकर तैयार हुआ और इसे औपचारिक रूप से अपनाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के प्रति नागरिकों में सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संविधान की भावना को अपने कार्य और व्यवहार में आत्मसात करने की अपील की, ताकि समाज में न्यायपूर्ण और उत्तरदायी कानून-व्यवस्था की स्थापना हो सके। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें