जखनिया के ग्राम न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष में बुधवार को न्यायिक अधिकारी जीशान मेहंदी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह यादव ने कहा कि, न्यायिक अधिकारी जीशान मेहंदी के दो वर्षों का कार्यकाल परिवार की तरह बीत गया, जिसका हमें एहसास भी नहीं हुआ। अपने कार्यकाल में उन्होंने बार और बेंच के बीच मधुर व सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किया, जिससे अधिवक्ताओं को कभी शिकायत का अवसर ही नहीं मिला। उनकी पदोन्नति के बाद हुए स्थानांतरण पर सभी को गर्व है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ ग्राम न्यायालय के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, दुर्ग विजय यादव, योगेंद्र सिंह, राम कुंवर सिंह, जितेंद्र प्रसाद पांडे आदि मौजूद रहे। अंत में न्यायिक अधिकारी जीसान मेंहदी ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।