गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त मत्यस्य अधिकारी के भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को घर लौटे, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब 28 लाख रुपये की चोरी हो चुकी थी। उन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।