संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश वंदन यात्रा का शनिवार को मेदनीपुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ताड़ीघाट, डुहिया, गरुआ मकसूदपुर, मलसा, ढढ़नी, रमवल होते हुए सुहवल से गाजीपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर अरविंद राय, उपेंद्र मौर्या, श्रवण राम, जयप्रकाश, राहुल सिंह, रमेश यादव, योगी हर्ष सिंह, चंदन सिंह, नितीश कुमार, सत्येंद्र सिंह, शकुंतला आदि मौजूद रहींं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात रहे।