गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे नीम के पेड़ से जंगली लता से लटकता शिवम खरवार (15) का शव बीते 16 मई को मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी रवि गोड़ को गिरफ्तार कर लिया।