फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; VIDEO

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जखनिया विधायक बेदी राम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्य ने उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, प्रशिक्षणरत मुख्य आरक्षियों और नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें