फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, गाजीपुर में 375 को मिला सम्मान

Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 12:23 PM IST

गाजीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को राइफल क्लब सभागार में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि पर 375 अनुदेशकों को सम्मानित कर चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और विधायक बेदी राम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ शिक्षकों और अनुदेशकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय एक अप्रैल 2026 से नौ हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अधिक उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें