फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन, VIDEO

गाजीपुर के करंडा क्षेत्र के कुसुम्ही कला ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही उनको विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ज्वाइंट बीडीओ गणेश शंकर वर्मा ने कहा कि मनरेगा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आवास योजना, रजिस्ट्री कैंप, वरासत, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी त्रिवेणी उपाध्याय, एडीओ समाज कल्याण उदयभान, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव, बीएमएम चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें