फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मरदह क्षेत्र स्थित महाहर शिवधाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जबकि 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे सभी विकास कार्य पूरे करा लिए गए हैं। यात्री हॉल और मंदिर परिसर के फर्श का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें