फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 श्रृंखला का खेला गया फाइनल मैच

प्रगति चंद Updated Mon, 19 Jan 2026 02:50 PM IST

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नगर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 श्रृंखला का फाइनल मैच रविवार को मवेरिक्स व सीपीसी-ब्लू के बीच खेला गया। फाइनल मैच में सीपीसी-ब्लू को हराकर मवेरिक्स की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मवेरिक्स की टीम ने प्रिंस के 42 गेंद पर 65 रन तथा कप्तान अभिषेक कश्यप के 62 रनों की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीपीसी-ब्लू के तरफ से अजय यादव व अभिनव कुमार ने सर्वाधिक 2-2 एवं पवन राय व विनीत सिंह राजपूत ने 1-1 विकेट लिया। मैच के दूसरी पारी में 264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सीपीसी-ब्लू की टीम मैच के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 153 रन बनाकर आल आउट हो गई। सीपीसी – ब्लू के तरफ से पवन राय ने 37 गेंद पर 53 रन व सूर्यांश ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया। मवेरिक्स की तरफ से प्रशांत राय ने सर्वाधिक 4, यश यादव ने 3 एवं अमन वर्मा 2 तथा संदीप निषाद ने 1 विकेट लिया। स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा आरू, शिखर, मनीष और पीयूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच का खिताब संजीव कुमार सिंह के हाथों मवेरिक्स के यश यादव को तथा श्रृंखला के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी का पुरस्कार शाश्वत सिंह के हाथों पवन राय को दिया गया। इसके अतिरिक्त फाइनल मैच के दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही संपूर्ण लीग श्रृंखला में अभूतपूर्व योगदान के सभी वालंटियर को सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह के हाथों सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें