जमानिया विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मुसलमान अगर कुंभ जाना चाहते हैं तो उन्हें मैं लेकर जाऊंगा। क्योंकि मां गंगा सबकी हैं। गंगा मां है, वह किसी एक की नहीं है। बताते चलें कि महाकुंभ को लेकर पहले ऐसे बयान सामने आते रहे हैं जिसमें विशेष समुदाय को लेकर सवाल थे जिनका जवाब देते हुए पूर्व मंत्री ने तल्ख तेवर अपनाए।