गाजीपुर के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन जारी है। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के बैनर तले रविवार की रात शम्भूनाथ का बाग अर्बन बैंक के जयंत नेत्र भंग, माता अंसुईया संवाद और विराज वध के लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान जहां अनसुइया ने माता सीता को एक दिव्य वस्त्र भेंट के रूप में दी, जो कभी मैली नहीं हुई। वहीं, मंचन के आखिरी दृश्य में भगवान राम ने विराज का वध किया।