नववर्ष के प्रथम दिन वर्चुअल कॉफेंसिंग के जरिए पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के शुभारंभ पर वर्चुअल कांफ्रेसिंग के जरिए किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है, जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर को नोडल अधिकारी एवं निरीक्षक गोपनीय सुरेश कुमार को बनाया गया है। ई- ऑफिस पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना स्तर पर लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि ई- ऑफिस प्रणाली की शुरुआत डेमो के रूप में शहर कोतवाली में की गई, जिसके सफल क्रियान्वयन के उपरांत जनपद के सभी थानों व शाखाओं में ई- ऑफिस शत्-प्रतिशत् लागू किया गया है।