गाजीपुर में बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड से यूरिया की कालाबाजारी हो रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर कृषि व सहकारिता विभाग की ओर से 31 अगस्त को छापामारी की गई। जांच में 24 बोरी यूरिया कम पाई गई। इसके बाद गोदाम इंचार्ज मो. साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।