सृष्टि सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में स्लोगन लिखी तख्ती के साथ बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे मरदह विकास खंड के रानीपुर गांव के वनवासी बस्ती में शौचालय, पक्की नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग, पेयजल की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बस्ती के महिलाओं की आग्रह पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्या के निदान के लिए बस्ती में चौपाल लगाने का आश्वासन दिया। बस्ती निवासी कुसुम देवी, शैलेंद्र देवी, दुर्गा देवी, अंजू देवी ने बताया कि आजादी के इतने दिनों बाद भी शौचालय, पक्की नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके साथ ही वनवासी समाज से आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज व संशोधन, बच्चों के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड बनाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से बस्ती के तमाम परिवारों को सरकार की तरफ से चलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर बस्ती में