फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

बाढ़ प्रभावित गांवों में पूर्व तैयारी के तहत सोमवार को स्थानीय विकासखंड और रेवतीपुर के अंतर्गत आने वाले धुस्का और बवाड़ा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि इस राहत चौपाल अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय और ग्राम प्रधानों को जागरूक करने के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि बाढ़ जैसी आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकें। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। चौपाल के दौरान विजय कुमार‚ कानूनगो नसीमुल्लाह‚ एएनएम शीला श्रीवास्तव, किरन यादव, प्रियंका गुप्ता, सुनीता देवी, कमलवती, राजकुमार, सरिता देवी, त्रिलोकी, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें