अब डरने की जरूरत नहीं। किसी के हमले का मुंहतोड़ जवाब दें। जरूरत है सिर्फ आत्मविश्वास बनाए रखने की। शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ दें। इससे आप खुद को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। ये टिप्स मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने नगर के अष्टभुजी काॅलोनी बड़ी बाग स्थित प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को दी।