गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हाटा नहर पुलिया से पहले मानिकपुर जाने वाली रोड पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वाराणसी का निवासी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।