पुलिस लाइन मैदान में रविवार को आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने अहमदाबाद में हुए मुंबई और पंजाब किंग्स इलेक्शन के बीच मैच का सीधा प्रसारण देखा गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। देर शाम को ही मैच देखने आए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद में बारिश होने के कारण निराश होकर लौटने लगे। हालांकि रात साढ़े नौ बजे के बाद मैच शुरू हुआ। इस दौरान करीब दो हजार क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को देखा। क्रिकेट प्रेमियों ने म्यूजिक और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया।