फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन किया, मांगा इस्तीफा, भाजपा पर किया कटाक्ष

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 09:37 PM IST

शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. आंबेडकर के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह मौजूदा भाजपा सरकार के चाल-चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है। उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणी करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है। गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए। अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, रामनगीना पांडेय, महबूब निशा, विद्याधर पांडेय, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें