फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की गूंज को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में अभियान चलाएगी कांग्रेस, VIDEO

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में हुई संयुक्त मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवा वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज का कार्यक्रम युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा। साथ ही हाल के उपचुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-युवा परेशान हैं। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय व अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं से कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई और गाजीपुर से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें