हाथ में कटआउट लिए एक व्यक्ति बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में पहुंचा। कटआउट पर लिखा हुआ था डीएम साहिबा इंसाफ दिलाओ, सेवराई तहसील प्रशासन और जमानिया विधायक के दबाव में मेरी रजिस्ट्री भूमि को जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसके बाद डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अगर मेरी हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार सपा विधायक और एसडीएम सेवराई होंगे। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही डीएम ने मामले की जांच एडीएम से कराने की बात कही है।