गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव निवासी चर्चित कॉमेडियन चिरकुट बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चिरकुट बाबा पुलिस के सामने चिल्लाते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पत्नी और बच्चों को घसीटकर ले जाया जा रहा है। आरोप लगाया कि बीते तीन दिनों से वह थाने में तहरीर देकर गुहार लगा रहे हैं कि उनकी किडनैपिंग या हत्या हो सकती है, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।