फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 27वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बीएन सिंह

Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 04:49 PM IST

गाजीपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य रहे बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं बताया कि आज जो भी सुविधा केंद्र कर्मचारी के समान राज्य कर्मचारियों को मिल रहा है, उसका पूरा श्रेय ठाकुर बीएन सिंह को जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने कहा कि ठाकुर बीएन सिंह के द्वारा दिखाए गए संघर्षों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। परिषद् के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र प्रताप ने सभी कर्मचारियों से आपसी मतभेद भुलाकर बीएन सिंह के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर संघर्ष करने का अनुरोध किया। श्रद्धांजलि सभा में बरमेश्वर उपाध्याय, जनार्दन सिंह, डा. पीएन सिंह, अशोक कुमार, बाल कृष्ण यादव, डा. दिनेश सिंह, विंध्याचल यादव, इंजीनियर प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दुबे एवं जनार्दन सिंह ने संयुक रूप से किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें