केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जन संवाद एवं जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में नौवें दिन जंगीपुर विधानसभा के जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जन चौपाल तथा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आज गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग सरकार की योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कुंवर रमेश सिंह, मन्नू राजभर, सत्यनारायण गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, संतोष प्रजापति, रंजू शर्मा, कमलेश कुशवाहा, रविंद्र गुप्ता, राजू चौरसिया आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा एवं संचालन लालजी गुप्ता ने किया।