समता भवन में सपा की ओर से गुरुवार को शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्र देव और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी आंदोलन को मजबूत करना है। इस मौके पर विधायक जय किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।