फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 08:44 PM IST

गाजीपुर शहर के सरजू पांडये पार्क में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की तरफ से बिरसा मुंडा की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गोड़ ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातिय समुदाय के लिए भगवान हैं। उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इनके बताये उपदेशों का पालन हर जनजाति समुदाय के लोग करते हैं। जिले के किसी एक चौराहे के नाम बिरसा मुंडा पर रखा जाए, साथ ही उसपर एक प्रतिमा का भी अनावरण किया जाए। इस मौके पर विरेंद्र राम, जगदीश गोड़, अमीरा गोड़, हरेंद्र राम, आरधनी गोड़ आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें