फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा मांग पत्र, VIDEO

गाजीपुर। शहर के सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति और प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा।भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भारती ने कहा कि, नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने से देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से इस मामले का समाधान नहीं होगा। बल्कि, पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वर्तमान नीट परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिया जाए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें