देव दीपावली पर्व पर गाजीपुर के पोस्ता घाट पर दीप प्रज्जवलित हुए। इस दौरान भक्तों ने घाट किनारे दीपदान कर मोक्ष की कामना की और पितरों की मुक्ति मांगी। बताते चलें कि देव दीपावली पर्व पर वाराणसी सहित पड़ोस के जिलों में भी खास आकर्षण है। इस दिन की महत्ता को ध्यान में रखकर भक्त दीपदान कर रहे हैं।