महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेटर की नियुक्ति के विरोध में शनिवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। ज्ञापन के जरिए कहा गया कि एजुकेटर को जो कार्य और दायित्व दिया जा रहा है, उसको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले से ही कर रहे हैं। एजुकेटर की नियुक्ति का निर्णय लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में रोष है। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, राजेश कुमार, अमरनाथ दूबे आदि मौजूद रहे।