फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में दोस्ती की मिसाल, युवक ने वीर अब्दुल हमीद सेतु से गंगा में लगाई छलांग, साथी ने बचाई जान

गाजीपुर शहर कोतवाली के वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल से मंगलवार की देर रात एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। दोस्त को गंगा में छलांग लगाता देख उसे बचाने के लिए साथी भी भी कूद गया और कड़ी मशक्कत के बाद दोस्त को सही- सलामत पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही छानबीन में जुट गई। वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर वाहनों का आवागमन बना हुआ था। तभी गाजीपुर घाट के तरफ बाइक सवार दो युवक पहुंचे। युवकों ने बाइक पुल पर खड़ा कर दिया। तभी एक युवक गंगा में छलांग लगा दिया। यह देख दूसरा युवक शोर मचाते हुए उसे बचाने के लिए गंगा में पुल से कूद पड़ा। देखते ही देखते ही मौके पर लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर गंगा किनारे कुछ नाविक भी युवक को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद साथी ने युवक को बचाकर पानी से बाहर निकाला। इधर पुलिस दोनों युवकों को लेकर चौकी पर आई और कंबल वैगरह देने के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई। गंगा में छलांग लगाने वाले युवक ने पूछताछ में अपना नाम मुहम्मदाबाद कोतवाली फकराबाद निवासी नीतेश उपाध्याय बताया। पुलिस गंगा में छलांग लगाने की जानकारी लेने में जुटी हुई है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। वह ठीक है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें