फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को अपनी शिक्षा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए;video

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर क्षेत्र के नौली स्थित श्री रुद्रांबिका धाम परिसर में आयोजित श्री रुद्रांबिका महायज्ञ सह श्रीराम कथा में शुक्रवार को काशी से आए विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन संपन्न कराया। सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए यज्ञ भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते रहे।यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए यज्ञाचार्य डॉ. पंडित धनंजय पांडेय ने कहा कि अग्नि में समर्पित किए जाने वाले बहुमूल्य पदार्थों को अग्नि अपने पास संग्रहित नहीं रखती, बल्कि उन्हें सर्व साधारण के उपयोग के लिए वायुमंडल में बिखेर देती है। इसी प्रकार मनुष्य को भी अपनी शिक्षा, समृद्धि, प्रतिभा और प्रभाव का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए। अग्नि के संपर्क में आने वाली प्रत्येक वस्तु को वह अपने भीतर आत्मसात कर अपने जैसा बना लेती है। इसी प्रकार समाज के पिछड़े, कमजोर और पीड़ित व्यक्तियों को भी अपने संपर्क एवं सहयोग से आगे बढ़ाकर अपने समान बनाने का प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें