फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए वितरण केंद्र पर लगी 500 किसानों की लगी लाइन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 07:51 PM IST

मरदह क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत के चलते बस स्टैंड स्थित इफको खाद-बीज वितरण केंद्र पर बुधवार को किसानों की लंबी कतार लगी रही। मंगलवार की रात डीएपी की 900 बोरियों का स्टॉक पहुंचने की सूचना मिलते ही किसानों में खाद लेने की होड़ लग गई। केंद्र पर सुबह 5 बजे से ही केंद्र पर किसानों का जमावड़ा लग गया। केंद्र खुलने से पहले ही करीब 500 किसान लाइन में खड़े नजर आए। भीड़ बढ़ने पर संचालक सोनू यादव ने व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, लेकिन स्थिति संभालना मुश्किल हुआ तो डायल 112 और थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को कतारबद्ध किया गया और डीएपी वितरण शुरू हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें