फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखड़ी बाजार में शराब की दुकान में चोरी का प्रयास, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 07:51 PM IST

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी व बियर की दुकान में बीती रात चोरी का असफल प्रयास किया गया, जिसकी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों के अनुसार, रात करीब 2 बजे अपाचे बाइक पर सवार दो युवक दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने कई बार बाइक घुमाने के बाद शराब की दुकान के शटर का एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला तोड़ने में नाकाम रहे। नाकामी के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें