फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 चालक गिरफ्तार, 4,80,000 रुपये का जुर्माना

Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 03:03 PM IST

गाजीपुर जिले में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने सोमवार को ड्रंकन ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बिरनो टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चला रहे 16 चालकों को गिरफ्तार किया। वहीं 190 वाहनों का चालान कर 4,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा और एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित आठ टीमों ने अलग-अलग जगहों के मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों, भारी व्यावसायिक वाहनों, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की 'ब्रेथ एनालाइजर' के माध्यम से गहन जांच की गई। अभियान के तहत 16 चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 22 वाहनों का चालान काटा गया। अन्य यातायात उल्लंघन में 152 वाहनों के चालान किया गया। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 4,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें